स्टेट जीएसटी से आहत व्यापारी पहुंचे जिला मुख्यालय, जिलाधिकारी को दिया प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

भास्कर समाचार सेवा
आगरा।स्टेट जीएसटी द्वारा लगातार छापेमारी कार्रवाई से आहत व्यापारी जिला मुख्यालय पहुंचे । मुख्यालय पहुंच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा उन्होंने बताया कि पिछले 1 सप्ताह से आगरा में जीएसटी विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे डाल रहे हैं और व्यापारियों का भारी उत्पीड़न कर रहे हैं। इन छापे मार कार्यवाही से व्यापारी आतंकित और भयभीत हैं । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि आगरा में जीएसटी विभाग के अंतर्गत पंजीकृत हजारों व्यापारी एवं सेवा प्रदाता लगातार सरकार को बिक्री के अनुसार जीएसटी कर बड़ा कर दे रहे हैं, जिसकी खबरें प्रतिमा अखबारों में केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित की जा रही है इसके बाद भी लगातार छापे डालने की कार्यवाही हो रही है उन्होंने इसको गलत और निरर्थक बताया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के जीएसटी विभाग के अधिकारियों को उचित निर्देश देकर जीएसटी छापों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए अन्यथा की दृष्टि में सभी व्यापारी संगठित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे ,साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सरकारी विभागों में जो अधिकारी पिछले 5 सालों से मलाई खा रहे हैं और सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं उनकी भी संपत्ति की जांच की जाए ताकि पता लग सके कि उन्होंने अब तक कितना गैरकानूनी धन कमाया। वही एडिशनल कमिश्नर ग्रेड फर्स्ट अजय कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आज हमसे मिला और हमने उनको विश्वास दिलाया है कि उनको किसी भी बात से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है जो न्याय संगत होगा वही कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...