नीमा की प्रदेश स्तरीय बैठक लखनऊ में संपन्न

भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन यूनिफॉर्म उत्तर प्रदेश की पहली मीटिंग अंबर होटल चारबाग लखनऊ में संपन्न हुई।
जिस में नवनिर्मित फोरम के अध्यक्ष डॉक्टर शकील अहमद व महासचिव डॉक्टर आई एम तवाब , नजीबाबाद निवासी डॉक्टर मोहम्मद जाकिर हुसैन को नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा )यूनानी फॉर्म उत्तर प्रदेश का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।
प्रदेश भर से आए सभी मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। फोरम के सभी डॉक्टर्स ने यूनानी विद्या के उत्थान और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था मैं यूनानी की सहभागिता पर जोर देने का निश्चय किया! साथ ही भारत की जनता को कम से कम मूल्य पर यूनानी चिकित्सा द्वारा इलाज करने का निर्णय लिया गया। ज्वाइंट सेक्रेट्री मनोनीत होने पर नीमा की शाखा नजीबाबाद के अध्यक्ष डॉ अब्दुल बारी, डॉक्टर सुलेमान सिद्दीकी, डॉक्टर मोहम्मद शाकिर ,आसिफ रजा, डॉक्टर मोहम्मद हारून ,डॉक्टर मोहम्मद नाजिम ,डॉक्टर फैजान कुरैशी, डॉक्टर वसीम अहमद ,डॉक्टर कॉर्नेल अल्वी, मुस्तकीम अहमद, आसिफ रजा, डॉक्टर तस्लीम बैग ,उस्मान अली ,दरवेश कौशल डॉक्टर शरीफ , सीफराज अहमद, तस्लीम आदि ने बधाई दी ।

खबरें और भी हैं...