
बसपा छोड़कर थामा ‘आप’ का दामन, सिवालखास में हुई जनसभा
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। सिवालखास में आम आदमी पार्टी का सम्मेलन हुआ, जिसमें पश्चिम प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एवं जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए हुए इंतजार उर्फ इनती व उनके सैकड़ों समर्थकों को ‘आप’ की सदस्यता दिलवायी।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोमेंद्र ढाका ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और सिद्धांतों के कारण आज आम आदमी पार्टी देश में सबसे लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा, देश में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, चिकित्सा, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में जो सार्थक कार्य किए हैं, वह आप से पहले किसी राजनीतिक दल ने नहीं किए। यही वजह है कि लोगों ने अपनी मूल्यांकन क्षमता के माध्यम से इस बात को परख लिया कि भविष्य में उनके लिए आम आदमी पार्टी की नीतियां, आदर्श, सिद्धांत ही उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
इस मौके पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इंतजार उर्फ इनती ने ‘आप’ की सदस्यता ली। कार्यक्रम में बागपत के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, नगर पंचायत सिवालखास प्रभारी जिला सचिव सलमान सीवाल, जिला कोषाध्यक्ष एसके शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, जिला सचिव तरीकत पवार आदि उपस्थित रहें।
सदस्यता लेने वालों में मोहम्मद खालिद, रिज़वान चौहान, फ़िरोज़ खान, नवीन गोयल, सुशील गुप्ता, डोमनिक जाटव, सतीश जाटव, शैलेन्द्र जाटव, गुलज़ार चौहान, इक़बाल खान, भूरे खान, इमरान सलमानी, शमशाद सलमानी, फरमान सलमानी, यूनुस सलमानी, राजू गोयल, उमरी, हसरत अली चौधरी, डॉक्टर मुस्तफा थे।













