सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक, स्वच्छता जागरुकता अभियान

स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में नगर निगम को पहले स्थान पर लाने की अपील

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों के अंतर्गत नगर निगम तथा सामाजिक संस्था ग्रोइंग पीपल द्वारा वार्ड-32 के शर्मा नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय मुख्य अतिथि रहें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय यादव ने कहा, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मेरठ को स्वच्छ सर्वेक्षण में देश में पहले स्थान पर लाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन बिना जन सहभागिता के यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा, लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर आगे आकर नगर निगम का सहयोग करना चाहिए। ग्रोइंग पीपल की अध्यक्षा अदिति चंद्रा ने बताया, उनकी संस्था द्वारा जन जागरूकता के लिए एक पत्रक निकाला गया है, ऐसे एक लाख पत्रक मेरठ में सभी मोहल्लों सभी वार्डों में बांटे जाएंगे। अभियान में भीष्म शर्मा, दीनानाथ गुलाटी, महेश शर्मा, पूजा मेहरा, मीना गुलाटी, संजय सभरवाल, मनमोहन ढल, पुनीत मिगलानी, मोहिनी कपूर, मोहित कपूर तथा वार्ड सुपरवाइजर सुनील मनोठिया आदि से उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...