
भास्कर समाचार सेवा
हापुड। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तैनात भ्रष्टाचारी आबकारी निरीक्षक को मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच कर गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि एंटी करप्शन टीम को सूचना मिली थी कि गढ़मुक्तेश्वर में तैनात आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिसके बाद मंगलावर को एंटी करप्शन की टीम मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर पहुंची और भ्रष्टाचार में लिप्त आबकारी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचारी आबकारी निरीक्षक को एक ठेके के सेल्समैन से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद भ्रष्टाचारी आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे को जेल भेज दिया गया।













