सीएम योगी की सभा में मथुरा शामिल होने पहुंचे वृंदावन वासी

वृंदावन से हो मेयर अबकी बार – डॉ. मेघना चौधरी

भास्कर समाचार सेवा

वृंदावन । ‘वृन्दावन से मेयर अबकी बार’ की सुनाई दे रही है। यह गूंज डॉक्टर मेघना चौधरी के समर्थन में एकजुट लोगों ने उठाई है। ज्ञात हो कि मंगलवार को मथुरा स्थित सेठ बी एन पोद्दार कॉलेज में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सभा की गई। जिसमे डॉक्टर मेघना के पक्ष में एकत्रित हुए यह समर्थक सभा का हिस्सा बनने के लिए मथुरा की ओर कूच की। उपस्थित लोगों का भाजपा के आलाकमान से आग्रह है कि इस बार पार्टी मेयर प्रत्याशी वृन्दावन निवासी डॉक्टर मेघना चौधरी को घोषित करे। जिससे राजनीतिक पटल पर उपेक्षित हो रहे वृन्दावन के लोगों का भी मान बढ़ सके। वृन्दावन के बाशिंदे भी पार्टी आलाकमान से यही चाहते हैं, कि मेयर एक पंचवर्षीय मथुरा का हो तो दूसरी पंचवर्षीय में एक वृन्दावनवासी को मेयर के पद पर आसीन होने का अवसर मिले। इसी बात को बीजेपी आलाकमान तक पहुंचाने के उद्देश्य से डॉक्टर मेघना चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए वृन्दावन से मथुरा के लिए निकली ।

खबरें और भी हैं...