राज्य स्तरीय निगरानी समिति सदस्य पूजा बाल्मीकी ने किया नगर पंचायत का निरीक्षण

भास्कर समाचार सेवा

हाथरस/सासनी। राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश शासन कल्याण नियोजन प्रकोष्ठ समाज कल्याण विभाग सदस्य पूजा बाल्मीकी ने नगर पंचायत का औचक निरीक्षण किया। जिसमें पाई गई खामियों को लेकर उन्होने नाराजगी दिखाई।
जैसे ही पूजा बाल्मीकी का काफिला नगर पंचायत पर आकर रूका तो मौजूद कर्मचारी अपने-अपने कामों में जुट गये। तभी पूजा बाल्मीकी ने सर्व प्रथम नगर पंचायत के अभिलखों का मुआईना किया। जिसमें उन्होंने पाई गई खामियों को लेकर अच्छी खासी नारजगी प्रकट की और लिपिक को फटकार लगाई। वहीं पूजा बाल्मीकी ने नगर पंचायत आॅफिस में विद्युत व्यवस्था कम होने पर भी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने चेयरमैन तथा मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जबाब तलब किया। वहीं उन्होंने नलकूप तथा नगर पंचायत की अव्यवस्थाओं को देखा। जिन्हें दूर करने के लिए ईओ को फोन द्वारा बात कर समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कर्मचारियों को भी व्यवस्थाओं को सुचारू करने तथा नगर में बिजली एवं पानी तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के बाद पूजा बाल्मीकी अपने गंतव्य को चली गई।

खबरें और भी हैं...