
भास्कर समाचार सेवा
मुजफ्फरनगर। जनपद के गरीब जनता के न्याय व अधिकार के लिए 27 साल से धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को भीम योद्धा अवार्ड से नवाजा गया।
जम्मू कश्मीर की पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर स्वर्गीय भीम सिंह की स्मृति में ” भीम योद्धा अवार्ड ” प्रारंभ किया गया है जिसमें सबसे पहला पुरस्कार 27 साल से दुनिया के सबसे लंबे धरने पर धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को पूर्व जज ओ पी सपरा व भीम ब्रिगेड के संरक्षक सुशील खन्ना व अध्यक्ष राजीव खोसला के द्वारा दिल्ली में गांधीनगर के एसएसएस स्टूडियो में दिया गया। यह पुरस्कार गरीब जनता के लिए जो व्यक्ति न्याय व अधिकार की की लड़ाई लड़ता उसे दिया जाता है।














