
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा घोषित परीक्षा-परिणाम के आधार पर नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़, के नॉर्थ इंडिया कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में, बी.कॉम. द्वितीय वर्ष में श्रुति शर्मा ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर कॉलेज टॉप किया । वहीं इशिका सिंह ने द्वितीय तथा सिमरत कौर व शाबिया अंसारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया ।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजी. अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, कॉलेज प्राचार्या डॉ. नीलावती, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत राजपूत व डॉ. चंचल कुमार आदि ने समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
विभागाध्यक्ष नवनीत कुमार राजपूत ने बताया कि कक्षा के बाकी सभी विद्यार्थी भी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं ।
प्राचार्या डॉ. नीलावती ने बताया कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार राजपूत, डॉ. चंचल कुमार, डॉ. नेहा चौहान, सपना वर्मा तथा अमन कुमार शर्मा आदि शिक्षक/शिक्षिकाओं की भी महती भूमिका रही ।














