
भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रवेश बैंकट हॉल कासमपुरगढ़ी ब्लाक अफजलगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 90 जोड़े शादी के बंधन में बंधे।
ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली, भाजपा नेता मलकीत सिंह सहित बीडीओ रवि प्रकाश सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद व बधाई देकर शादी का प्रमाण पत्र बांटे। बुधवार को ब्लाक अफजलगढ़ के गांव कासमपुरगढ़ी के वैंकट हाल में सामूहिक विवाह समारोह में 90 जोड़ो का विवाह कराया गया। जिसमें 21 मुस्लिम जोड़ो ने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की जबकि 69 हिन्दू जोड़ो को सात फेरे दिलाकर वैवाहिक सम्बन्ध में बांधा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणा से प्रदेश में निर्धन एवं गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी सामूहिक रूप से जिला समाज कल्याण के नेतृत्व में करायी जा रही है उन्होंने बताया कि वर्तमान शासन की सोच है। कि निर्धन एवं गरीब परिवार की कन्याओं को भी शादी सम्मान पूर्वक होने का एहसास हो इसलिए शासकीय खर्च पर गरीब कान्याओं की शादी कराने का कार्यक्रम हुआ है उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में प्रत्येक जोड़े पर कुल 51 हजार का खर्च किया जा रहा है जिसमें से लड़की के खाते में 35 हजार का चैक,10 हजार के घर गृहस्थी के चलाने का सामान एवं 6 हजार रुपये भोज एवं व्यवस्थाओं पर व्यय का प्राविधान है। उन्होंने सभी से कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी घर घर तक पहुंचाये ताकि गरीब परिवार अपनी कन्याओं की शादी कर लाभ उठायें। वही बीडीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। जो गरीबों के लिये निकाली गई है और इस योजना में सामूहिक विवाह कराये जा रहे हैं। जो आगे भी जारी रहेगी शादी के बंधन में बंधने वाले 90 जोड़े शादी के बंधन में बंधे मंत्र पढ़ाकर पंडित संजय शर्मा ने शादी की रस्म पूरी कराई। जबकि मौलाना अब्दुल कादिर द्वारा मुस्लिम रीति रिवाज से पांच जोड़ों का निकाह कराया गया। इस अवसर पर विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली के आलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह, बीडीओ रवि प्रकाश सिंह,एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह,एडीओ अरूण कुमार,एडीओ कृषि सुरेंद्र सिंह, प्रधान कपिल कुमार,संजीव गहलौत,सचिव इरफान अली मंसूरी,कुंती देवी,गौरव कुमार, प्रधान पति तसव्वर कुरैशी, राजकुमार,नौबाहर सिंह, तथा यासिन बाबू सहित आदि उपस्थित रहें।














