सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही, हर्ष फायरिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर पुलिस ने बुधवार को हर्ष फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव नगवा निवासी दीपक पुत्र ओमवीर है। आरोपी ने अपनी गत माह 28 नवंबर को अपनी चचेरी बहन की शादी में हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मस्कट व कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...