एम एस इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद।एम एस इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।जिसमें लगभग 156 बच्चों ने 80 मॉडलों से अधिक मॉडल तैयार कर अपने-अपने मॉडल का प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजकुमार प्रधानाचार्य द्वारा की गई तथा इस प्रदर्शनी के संयोजक मोहम्मद रिजवान प्रवक्ता रसायन विज्ञान रहे इस प्रदर्शनी में विद्यालय के विज्ञान तथा गणित के अध्यापकों द्वारा अपनी अपनी अहम भूमिका अदा की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र कक्षा बारह के छात्र ओ द्वारा तैयार की गई ई बाइक रही।इस दौरान हरीश कुमार यादव ,मनीषा भटनागर, राजीव शर्मा, श्दिनेश चंद्र ,श्मुकेश शर्मा ,श्रामनिवास यादव, कुमारी वंदना तथा समस्त स्टाफ द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान कर प्रदर्शनी को सफल बनाया गया ।प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता श्राम आसरे गौतम प्रवक्ता रसायन विज्ञान तथा दयावती दीवान सिंह इंटर कॉलेज के महेश चंद्र प्रवक्ता जीवविज्ञान द्वारा अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर छात्र छात्राओं का परिणाम तैयार कराया गया।

खबरें और भी हैं...