
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। सीमा पर चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ कार्यवाही करने के पोस्ट सोशल मीडिया पर देखकर जहां लोग सेना के जज्बे को सेल्यूट कर रहे हैं। वहीं पोस्टों को लाइक शेयर भी खूब मिल रहे हैं । वहीं कमेंट में भी युवा अपना जज्बा दिखाते हुए भारतीय सेना को अजेय बताकर सैनिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं ।चीन हिंदुस्तान बॉर्डर पर तनाव की खबरों के साथ ही यह खबरें भी आई थी कि चीनी सैनिकों ने हिंदुस्तानी सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया जिस पर भारतीय सेना ने कार्यवाही कर चीनी सैनिकों को वापिस लौटने को मजबूर कर दिया। चुनावी माहौल में सीमा पर हो रही घटनाओं पर भी चर्चा हो रही है। पूर्णज्ञानांजली इंटर कॉलेज के संचालक चौधरी योगेंद्र सिंह, का कहना है कि देश का युवा ही नहीं बुजुर्ग भी अपनी 1, इंच भी जमीन किसी को देना पसंद नहीं करेंगे । एकलव्य पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष पावर लूम हैंड एसोसिएशन के संरक्षक पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह ,का कहना है कि अब भारतीय सेना किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल , का कहना है कि हमारे देश की सेना कम संसाधनों के बावजूद दुश्मनों पर भारी पड़ती आई है और अब सेना के पास अत्याधुनिक हथियार तथा उच्च कोटि के संसाधन मौजूद हैं और भारतीय सेना हर मोर्चे पर मुस्तैदी से सीमाओं की रक्षा कर रही है। राष्ट्रीय लोकदल नेता तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू, का कहना है कि चीन को अभी तक किसी से ऐसा जवाब नहीं मिला होगा और हिंदुस्तानी सेना की ताकत समझने में भूल की और हिमाकत की और मुंह की खाई जिस तरह से हमारे सैनिक वहां से आई वीडियो में संघर्ष करते दिखलाई दे रहे हैं इससे यह साफ हो गया है कि हमारी सरहदों के रखवाले अपनी जान की बाजी लगाकर देश की एक 1 ,इंच जमीन के लिए अपनी कुर्बानी तक को तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि युवा वर्ग वहां हुई कार्यवाही की वीडियो को देखकर सैनिकों को सेल्यूट कर रहा है।














