पार्टी जिसे टिकट देगी कार्यकर्ता उसे जिताएंगे- गोपाल अग्रवाल

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक नगर पालिका की सीमा में शामिल हुए गांव असालतनगर जो कि अब नगरपालिका के 1, वार्ड में बदल गया है में हुई जिसमें आगामी नगर पालिका परिषद चुनावों को लेकर चर्चा हुई ।भारतीय जनता पार्टी महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, ने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबको अवसर के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है निकाय चुनाव में पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाकर भेजेगी सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से सहयोग कर नगर पालिका अध्यक्ष बनाने का कार्य करेंगे बूथ स्तर पर भी कोई कमजोरी नहीं छोड़ी जाएगी जिससे पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ने वाले प्रत्याशी सभासद बन नगर के चौमुखी विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री गोपाल ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की पूरी तैयारियों में है लेकिन फिर भी इसलिए चर्चा की जा रही है कि हर किसी के विचार जानने का अवसर मिल सके।
मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी, वार्ड प्रभारी विवेक प्रकाश गर्ग, वार्ड संयोजक विनोद पाल ,अनुज त्यागी प्रधान, महामंत्री ऑडी शर्मा , ऑडी शर्मा प्रमोद त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष और वार्ड नंबर 1, के भाजपा सभासद पद के संभावित प्रत्याशी जिनकी ओर से सभासद पद के लिए आवेदन किया गया है वह सभी प्रत्याशी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...