बिन्नेर देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ के सात वर्ष पूर्ण, विशाल भंडारे का आयोजन

भास्कर समाचार सेवा
जहाँगीराबाद। नगर स्थित लगभग प्राचीन बिन्नेर देवी प्रांगण में पिछले सात वर्षों से चल रहे अखंड रामायण पाठ के बुधवार को साथ वर्ष पूरे हो गए। रामायण का पाठ करने वाले पाठकों व मन्दिर से जुड़े भक्तों ने मिलकर इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी कराया। इस अवसर पर बिन्नेर देवी मन्दिर प्रांगण में स्थित श्री रामदरबार को भव्य रूप से सजाया गया। वहीं सर्वप्रथम प्रभु श्री राम का भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद गृहण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में मन्दिर से जुड़े सभी भक्तों व रामायण पाठकों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर रामायण पाठक चंद्रपाल सिंह, मोहित अग्रवाल, अमरजीत मलिक आदि ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कृपा से सात वर्षों से अर्थ सहित रामायण का पाठ मन्दिर में लगातार चलता आ रहा है और आगे भी इसी प्रकार रामायण का पाठ इसी प्रकार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...