विद्युत कटिया कनैक्शन के खिलाफ चला अभियान

भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सासनी। 14 दिसंबर को कस्बा में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग का चाबुक चला। जिसमें विभागीय अफसरों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर कस्बा में चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी केबिल आदि उतार ली, तथा पुलिस में कार्यवाही हेतु शिकायत की।
बुधवार को विद्युत चोरी एवं अधिभार बकाया अभियान के दौरान कस्बा में विभागीय टीम अफसरों ने दर्जन भर से अधिक लोगों को बकाया होने के बाद विभाग द्वारा काटे गये कनैक्शन के बावजूद भी केबिल डालकर बिजली का प्रयोग करने वाले करीब 14 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया। विद्युत टीम की छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए तो कुछ लोग छतों पर चढकर विभाग की कार्यवाही का नजारा देखने लगे। टीम ने मोहल्ला कस्साबान, जामुनवाला, किशनपुरी आदि जगहों पर चैकिंग अभियान चलाया। वहीं मकानों में छापेमारी के दौरान कहीं-कहीं टीम सदस्यों को नोंक झोंक का भी सामना करना पडा। टीम में शामिल जेई ललित कुमार राणा, विवेक भारती सासनी अभियंता, विजिलेंस, उप निरीक्षक अजय कुमार रणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, लाइन मैन पूरन शर्मा, प्रमोद कुमार, शकील, विपिन कुमार, मुनेंद्र सिंह, यतेन्द्र सेंगर, योगेंद्र कुमार, प्रमोद धर्मेंद्र गौड़ , शिवाजी, दिपेश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...