
भास्कर समाचार सेवा
शिकोहाबादl होटल ए एस लग्जरी इन राष्ट्रीय विद्यालय के समीप एक विशाल सेमिनार का आयोजन किया गया। होटल के प्रबंधक अतुल सिकेरा द्वारा मुख्य अतिथि एड़ीजी नवनीत सिकेरा की धर्मपत्नी डॉ. पूजा सिकेरा एवं श्रीमती श्रीदेवी माताजी विशिष्ट अतिथि हाँलेण्ड से आए डॉ.अतुल उपाध्याय एवं नीलम शर्मा एवं बागपत के जिलाधिकारी के माता पिता सरला यादव एवं कमल किशोर यादव का माला शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर, स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद आरएम लाइब्रेरी में छात्र छात्राओं को हालैंड से आए डॉ.अतुल उपाध्याय ने सभी बच्चों को शिक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए और एक उच्च अधिकारी बनने के लिए गुरु मंत्र सिखाएं किस तरह छात्र छात्राओं को अपना टारगेट बनाकर अपने मुकाम पर पहुंचना है इसी बीच डॉक्टर पूजा सिकेरा ने महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराधों पर प्रकाश डाला और किस तरह से बेटियों को अपनी सुरक्षा एवं बचाव करने के लिए क्या करना चाहिए।यदि किसी बेटी को कोई लड़का छेड़ता है या गलत निगाहों से देखता है उन सब के लिए कौन-कौन से एक्ट के तहत सजा हैं। अपनी सुरक्षा से सम्बंधित एक्ट की जानकारी दी सभी छात्राओं ने देर शाम तक उनके विचारों को सुना। इस मौके पर होटल ए एस लग्जरी इन में आरएम लाइब्रेरी के डायरेक्टर अतुल सिकेरा एवं उनकी पत्नी रश्मि सिकेरा ने सभी का शॉल उड़ाके सम्मान किया एवं मनोज शर्मा ने संचालन किया।














