
क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप ठेकेदार देता रहा आश्वासन अब कहता है अनुमति नहीं मिली
नगर निगम कार्यालय आकर दिया नगर आयुक्त को ज्ञापन
भास्कर समाचार सेवा
फ़िरोज़ाबाद। नगर निगम क्षेत्र वार्ड नं 34 के वाशिन्दों ने नगर निगम के ठेकेदार पर सड़क नही बनाने का आरोप लगाया। साथ ही नगर निगम आकर नगर निगम अधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र वार्ड नं 34 में सड़क न बनने से परेशान नागरिक नगर निगम आये, यहां ngr आयुक्त को ज्ञापन दिया, ज्ञापन देने के दौरान क्षेत्रीय नागरिक दिनेश बाबू न3 बताया कि एक साल से हमारी गली बन नहीं रही है ठेकेदार बना नहीं रहा काफी परेशान है इसको लेकर हम खनन बाबू के पास भी गये, बताया उन्होंने साइन करके दे दिया, फ़िर भी ठेकेदार गली नहीं बना रहा है अब गए तो कहता है उसको अनुमति नही मिली, वहीं बताया महापौर नूतन राठौर ने उसका उदघाटन किया था।













