मेडिकल कॉलेज प्रांगण में जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने लिया कामबंद हड़ताल का निर्णय

बताया दो माह से नहीं मिला वेतन, आखिर कैसे करे गुजर

बोले शिकायत करने जाते है तो आश्वासन मिल जाता है एक दो दिन में मिल जाएगा पर होता कुछ नहीं

भास्कर समाचार सेवा

फ़िरोज़ाबाद। मेडिकल कॉलेज प्रांगण में जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने पर काम बंद हड़ताल करने की बात कही।
बताया गया करीब दो माह से वेतन न मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रांगण स्थित जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी जिला अस्पताल प्रांगण में एकजुट हुए और वहां उन्होंने मीडिया से अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि हमें दो माह से वेतन नहीं दिया गया तीसरा माह चल रहा है ऐसे में कैसे गुजर बसर करें, शिकायत करने जाते है तो आश्वासन मिल जाता है एक दो दिन में मिल जाएगा, पर होता कुछ नहीं। इसी कारण आज काम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है जब तक हमारा वेतन नहीं मिलेगा तब तक हमारी काम बंद हड़ताल रहेगी।

खबरें और भी हैं...