
दियोरिया कलां-पीलीभीत। गाँव पैनियां हिम्मत के दक्षिण पश्चिम में चक शिवपुरी सड़क पर गन्ने के खेत से निकल रहे बाघ को देखकर हडकंप मच गया। गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए और मनरेगा मजदूरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया हैं। गन्ने में बाघ आने की सूचना मिलते ही बरखेड़ा से समाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार टाइगर ट्रेकर सतीश कुमार, वन रक्षक इकबाल बाचर भूपराम के साथ मौके पर पहुंचे और बाघ के पगमार्क ट्रेस किए।
मनरेगा मजदूरों ने बनाया वीडियो, आनन फानन में पहुंची समाजिक वानिकी की टीम
बाघ रोहित मौर्य के गन्ने के खेत से निकलकर गेंहू के खेत में होकर गन्ने के खेत में चला गया। सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुँचे। घटना की सूचना मिलते ही दियोरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामसेवक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से अकेले गन्ने की तरफ न जाने की अपील की।
ठंड के कारण बाघ जंगल से निकलकर खेतों की तरफ रुख कर रहे हैं, बरखेड़ा के दौलतपुर में भी खेतों में में बाघ देखे जाने से हडकंप मच गया। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद भी गन्ने के खेतों पर बाघ देखने के लिए पहुंचे और ग्रामीणों से अकेले खेतों पर मौजूद ग्रामीण को सर्तक रहने की सलाह दी। बाघ को लेकर गांव वालों में दहशत हैं।












