जाम से निजात को एसडीएम ने पार्किंग के स्थान का किया निरीक्षण


भास्कर समाचार सेवा
सिकंद्राबाद। नगर में जाम से निजात दिलाने के लिए एसडीएम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था के लिए निरीक्षण किया। जल्द ही लोगों को जाम से निजात मिलेगी ।
नगर में कोई पार्किंग व्यवस्था ना होने के कारण स्टेट हाईवे पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की स्थिति को देखते हुए नगर के कई सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इस संबंध में शिकायत की है । लेकिन प्रशासन अभी तक पार्किंग के लिए कोई स्थान नहीं तलाश पाया है । बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार ,ईओ विनोद कुमार नगर के दनकौर रोड स्थित अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज के पास ,अग्रसेन इंटर कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन , हाईवे 91 ईदगाह के पास पर पड़ी सरकारी जमीन का निरीक्षण किया ।पार्किंग से निजात पाने के लिए तीनों जगह को चिन्हित कर जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा पार्किंग बनाने का विचार किया । इस मौके पर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर के सामाजिक संगठनों व व्यापारियों द्वारा बार-बार पार्किंग की समस्या से निजात के लिए उनसे मिल चुके है।जिसके चलते पालिका प्रशासन द्वारा जल्द ही नगर के चारो ओर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें बाहर से आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। जिससे नगर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी । इस मौके पर ईओ विनोद कुमार सिंह,जेई सचिन कुमार ,लेखपाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...