
तीसरे मकान में आयी दरार, घटना से बना अफरा-तफरी का माहौल
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। लिसाड़ीगेट के सैफ नगर में खाली प्लॉट की जेसीबी से बुनियाद खोदने के दौरान पड़ोसियों के दो मकान भर भराकर गिर गए। वही तीसरे में दरार पड़ गई। मकान गिरने से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
सैफ नगर में आसिफ निवासी हापुड़ चुंगी का 100 गज का प्लॉट है। बुधवार को प्लॉट में जेसीबी से बुनियाद खुदवा रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों के भी मकान गिर गए। बताया गया है कि एक मकान में चार भाई फिरोज, फारुख, शाह आलम, अहमद हसन का मकान भरभरा कर गिर गया। वहीं दूसरी तरफ मोमिना पत्नी इस्लामुद्दीन का भी मकान गिर गया। प्लॉट के पीछे सरफुद्दीन के बीच मकान में दरार आ गई। मकान गिरने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस का कहना है, मकान में काफी नुकसान हुआ है लेकिन, कोई जान का खतरा नहीं हुआ। एक तरफ एक मकान में चार भाई रहते हैं और वही दूसरी ओर बंद मकान भी पड़ा है।














