संपर्क मार्ग पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता

भास्कर समाचार सेवा

सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम भावली से नगला बल्ल जायमई संर्पक मार्ग पर गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों हाड़ कपा देने वाली सर्दी पड़ रही है और कोहरे के कारण सड़क पर गड्ढे दिखते नहीं है जिससे आए दिन वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके मार्ग सुधारीकरण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।।
ग्रामीण बस्तियों का मुख्य संपर्क मार्ग होने के कारण इस मार्ग से हर दिन सैकड़ों ग्रामीण छोटे वाहनों से आवागमन करते हैं।
लेकिन पिछले लंबे समय से मार्ग का सुधारीकरण नहीं होने से लोगों के लिए मार्ग पर आवागमन मुश्किलों भरा साबित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...