थाना दक्षिण क्षेत्र श्याम गली की बताई गई घटना
भास्कर समाचार सेवा फ़िरोज़ाबाद-थाना दक्षिण क्षेत्र श्याम गली में एक तीन मंजिला मकान से गिरकर महिला की मौत हो गई, बताया गया छत पर बंदर आ जाने के बाद उसके घ्यडकी दिखाने पर हड़बड़ाहट में महिला नीचे गिर गई जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई।
बताया गया थाना दक्षिण क्षेत्र श्याम गली निवासी रेनू पत्नी अंकित अपने घर के तीन मंजिला मकान की छत पर गई थी जहां उसके चाचा आकाश गुप्ता के मुताबिक दी गई जानकारी के अनुसार छत पर अचानक बंदर आ गया था जो कि घुड़की दिखा रहा था इसी कारण रेनू छत से नीचे गिर गई, और उसकी मौत हो गई, फिलहाल मायका पक्ष भी मौके पर पहुँच गया, अन्य रिश्तेदारो व चिर परिचितों का तांता लगा हुआ था।














