दि बार एसोसियेशन पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

भास्कर समाचार सेवा

हाथरस/सासनी। दि बार एसोसियेशन का चुनाव बीते दिनों दिनांक 25 दिसंबर को हुआ था। जिसमें कृष्ण सिंह एडवोकेट को एसोसियेशन का अध्यक्ष चुना गया था। साथ में अन्य पदाधिकारियों को भी पदभार दिए गये। जिसका आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

बुधवार को किए गये शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष कृष्ण सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष भरत सिंह बघेल, सचिव मधुसूदन सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, सह सचिव संतोष शर्मा, अंकेक्षक मधुकर नगाईच को पद और गोपनीयता तथा कर्तव्यपरायणता की शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सहभोज का अयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष भंवरपाल सिंह, मुख्यातिथि रूप में चेयरमैन बार कांउसिल उप्र. शिवकिशोर गौड, विशिष्ट अतिथि एसडीएम अंजली गंगवार, तहसीहलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार लियाकर अली मंचासीन थे। वहीं देवजी शर्मा, पंकज गॉड, प्रशांत पाठक, योगेश पाठक, संजीव कुमार, कुलदीप कुमार लवानियां आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...