वसीम कुरेशी के कार्यालय पर एक शाम नजीबाबाद के नाम कार्यक्रमआयोजित कवियों ने खूब दाद बटोरी


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। नगर में नववर्ष के उपलक्ष्य में एक शाम नजीबाबाद के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आये शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। बीती देर शाम नगर निवासी फ़िल्म निर्माता व भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी की ओर से मौहल्ला मुनीरगंज पालोमल कॉलोनी स्थित कार्यालय पर एक शाम नजीबाबाद के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी ने नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साल बदलते रहेंगे, लेकिन वसीम कुरैशी नजीबाबाद के लिए कभी नही बदलेगा, नजीबाबाद की जनता के सुख, दुख, दर्द में हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि वह चुनाव का हिस्सा रहे या न रहे लेक़िन खिदमत का जो यह जज्बा है वह हमेशा इसी तरह रहेगा। वसीम कुरैशी ने वादा व वादा खिलाफी की बात करते हुए कहा कि किसी से वादा करो तो उसे पूरा करो, चाहे वो रिश्ते में हो या कारोबार में हो या राजनीति में हो, या तो किसी से वादा करो मत अगर करो तो उसे निभाओ, और मैंने जो आज तक नजीबाबाद से जो भी वादा किया उसे पूरा किया। उन्होंने युवाओ को सही रास्ते पर चलने, बड़ो का सम्मान व खिदमत करने, अपने मामलात को सही करने और बुरी चीजो व गलत लतो से दूर रहकर कामयाबी की तरफ बढ़ने की नसीहत भी दी। इस मौके पर मास्टर मोहम्मद असलम, प्रधानचार्य अब्दुल सत्तार, नफीस एडवोकेट, यूनुस कुरैशी, लवी अग्रवाल, मुकीम कुरैशी, शाहिद सिद्दीकी, विकास कश्यप, शमीम कुरैशी, इरफान क़ुरैशी, इमरान क़ुरैशी, इकराम क़ुरैशी, कलवा शेख़ मंसूरी, नोशाद पहलवान, यूसुफ पहलवान, शमीम क़ुरैशी, दाऊद क़ुरैशी, इस्लाम कुरैशी, अय्यूब क़ुरैशी, हाजी विशाल, जावेद अहमद, वकील क़ुरैशी, मोहम्मद सलमान, मिश्रा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...