डिवाइडर के कारण हो रहीं दुर्घटनाएं, प्रशासन कर रहा बड़ी दुर्घटना का इंतजार

भास्कर समाचार सेवा

किरतपुर। डिवाइडर के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर अनेक समाचार पत्रों में समय-समय पर समाचार प्रकाशित हुए और नागरिकों ने भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया परंतु शासन-प्रशासन की कुंभकरण की नींद टूटने को तैयार नहीं है। ऐसा लगता है कि शासन प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है और उसके बाद ही उसकी नींद खुलेगी।
ऐसा भी महसूस होता है कि शासन प्रशासन को आम जन को जिंदगी और जान माल से कोई सरोकार ही नहीं।लगता है आला अधिकारियों ने सोच लिया है हादसे होते हैं होने दो उनके कौन सा कोई घर का दुर्घटना का शिकार हो रहा है।कई शिकायते की गई,कई दुर्घटना हो चुकी,कई अखबार मे समाचार लग गए पर प्रशासन की नींद और निकम्मापन ऐसा जो टूटने का नाम ही नही ले रहा।अब हो रहे हादसों का सिर्फ और सिर्फ शासन प्रशासन ही जिम्मेदार है।।बीती रात भी प्रशासन की लापरवाई का शिकार एक पिक अप वाहन को होना पड़ा। जिसमे वाहन चलाने वाला बाल बाल बचा।हादसे हो रहे है और प्रशासन सो रहा है जिससे जनता में राज्य सरकार की जग हंसाई हो रही है।हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि समाचार वाले समाचार लगाते रहेंगे और लोग दुर्घटना का शिकार होते रहेंगे पर ये डिवाइडर ठीक नहीं हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...