भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी के निर्देश पर डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने 14 अक्तूबर को मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर आयोग से नियुक्त सुनीता चौधरी को प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति संबंधी आदेश वापस ले लिया। सुनीता चौधरी कॉलेज में ही प्रवक्ता पद पर कार्यरत थीं। डीआईओएस ने एमडीकेवी की पूर्व कमेटी को भी बहाल कर दिया।
कॉलेज के प्रबंधक नीरज जैन ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर डीआईओएस द्वारा उच्च न्यायालय के सात जनवरी 2023 के आदेश के अनुपालन में शोभा वर्मा को मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद पर बहाली कराई गई है। उन्होंने बताया कि शोभा वर्मा ने शनिवार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।













