पीलीभीत: चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

दैनिक भास्कर ब्यूरो

बिलसंडा-पीलीभीत। पुलिस ने गल्ला व्यापारी की आढ़त की गोलक से रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किये गये रुपए व एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हैं। थाना क्षेत्र के गांव बबूरा रोड पर ही कस्बा निवासी रामनिवास उर्फ गुड्डू की गल्ला की आढ़त है, जिस पर गोलक में व्यापारी ने रुपए रखे थे। मौका पाकर गोलक से रुपए निकालकर फरार हो गया था। चोरी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। पुलिस ने गल्ला व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और पुलिस चोर की तलाश में लग गई।

पुलिस ने बरामद किये चोरी के रूपये और तमंचा

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि बबूरा के गौरव ट्रेडर्स की गोलक से 125000 रुपए की चोरी हुई थी पुलिस ने उसका खुलासा कर लिया है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गाँव मोहनपुर निवासी विमलेश कुमार पुत्र बालकराम ने गोलक से रुपए चोरी किए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को लिलहर के चौराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास 95000 रुपये एवं एक 12 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा है।

खबरें और भी हैं...