
भास्कर समाचार सेवा
सिरसागंज : सिरसागंज क्षेत्र के श्रीमंत आर एल सुमन उच्चतर प्राविधिक शैक्षणिक संस्थान मदनपुर पर छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंचासीन अतिथियों में सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गयाप्रसाद सोमेश मदनपुर रहे।
विद्यालय स्टाफ ने सभी मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किये, टैबलेट प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए सिरसागंज विधायक ने कहा कि यह टूल किट है। इसका प्रयोग आप अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में कर सकते हैं, सभी छात्र इस टैबलेट से अपनी पढ़ाई को और अच्छा बना सकते है। जो छात्र कुछ कठिन विषयों को नहीं समझ पाते हैं, उन्हें इस टैबलेट की मदद से समझा जा सकता है।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख गयाप्रसाद सोमेश ने भी छात्र-छात्राओं से इस टैबलेट से अपने जीवन में सकारात्मक उपयोग का संकल्प छात्रों को दिलाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक ने सभी का आभार व्यक्त किया।













