डीसीपी देहात ने थाना प्रभारियों से की शक्ति

वांछित, वारंटी, इनामी और रेगुलर गिरोह के बदमाशों को पकड़े थाना वार क्राइम होने पर कार्यवाही के लिए तैयार क्रिमनल की जगह जेल: ईरज राजा डीसीपी देहात जोन

भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। कमिश्नरेट देहात जोन के डीसीपी यानी देहात के कप्तान डॉ ईरज राजा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में स्थित प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में क्राइम मीटिंग के जरिए जहां थाना प्रभारियों के पेच कैसे हैं। वहीं अधीनस्थ अधिकारियों को भी हिदायत देते हुए साफ तौर पर कहा कि क्रिमिनल की जगह जेल में होनी चाहिए। वांछित बदमाशों वारंटी और इनामियां बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करें नहीं तो थाना प्रभारी कार्यवाही के लिए भी तैयार रहें। जानकारी के अनुसार बता दें कि डीसीपी ग्रामीण यानी कि ग्रामीण जोन के कप्तान डॉक्टर ईरज राजा अपनी कार्यप्रणाली को लेकर पहले से ही मजबूत तरीके से रहते हैं। लापरवाही बर्दाश्त नही करते। वही देहात क्षेत्र में थाना प्रभारियों के पेच कसने से भी नहीं हिचकते । डीसीपी ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन में स्थित प्रेस कांफ्रेंस हाल में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ क्राइम पर बातचीत करते हुए साफ तौर पर निर्देशित करते हुए कहा कि थाना वार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वांछित, वारंटी इनामिया बदमाशों और रेगुलर क्राइम करने वाले गिरोह पर नजर रखें । गैंगस्टर जैसे मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की जगह भी जेल में दिखाई देनी चाहिए। अगर इसमें किसी भी थाना प्रभारी या किसी भी पुलिस कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो वह कार्यवाही के लिए तैयार रहें । क्योंकि जनपद को क्राइम मुक्त रखने में शासन के आदेश पर शासन का अनुपालन करना है और जनपद को क्राइम मुक्त रखना है। उसी उद्देश्य के चलते पुलिस कमिश्नर, ज्वाइट पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चलाए जा रहे वांछित बदमाशों की धरपकड़ अभियान और पुलिस गश्त, चेकिंग पॉइंट पर मजबूती के साथ चेकिंग करें। पैदल गस्त करते रहे । असामाजिक तत्व किसम के लोगों पर पुलिस का भय होना चाहिए। चोरी लूट जैसी घटनाओं पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। महिला सुरक्षा और महिला उत्पीड़न के मामले में भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए गस्त को मजबूत रखें। सार्वजनिक स्थानों स्कूल कॉलेजों और दुकानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी कराएं । जिससे कि क्राइम पर लगाम लग सके । यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे लगने से क्रिमिनल भी कार्य करते हुए उसमें नजर आये और उसे पकड़ा जा सके।  देहात के कप्तान ने कुछ थाना प्रभारी को लताड़ भी लगाई है जो की छोटी-छोटी घटनाएं बड़ा रूप धारण ले ले लेती हैं इस पर विशेष ध्यान देकर और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तमाम तरह के प्लान भी तैयार करें। जिससे कि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगे और चोर पुलिस हिरासत में नजर आए । देहात के कप्तान के सख्त मूड के चलते थाना प्रभारियो ने भी आदेश का पालन करने का वादा किया है।

खबरें और भी हैं...