डासना की जिला जेल में लोहड़ी के पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया

जेल प्रशासन द्वारा की गई पर्व को मनाने के लिए व्यवस्थाएं 

एक दूसरे को बंदियों ने दी बधाइयां 

जेल प्रशासन ने सभी बंदियों को दी पर्व की बधाई

भास्कर समाचार सेवा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक जेलों में शुमार कहलाने वाली डासना की जिला जेल में सभी धर्म के जुड़े पर्व को मनाने का कार्य शासन के आदेश पर किया जाता है। साथ ही सभी तरह की व्यवस्था करने के लिए जेल प्रशासन पूरी तरीके से बंदियों को पर्व मनाने का मौका भी प्रदान कर रहा है। जिसके चलते जिला जेल में लोहड़ी के पर्व को मनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर लोहड़ी के पर्व को मनाने का बंदियों को मौका दिया ।जेल प्रशासन द्वारा सभी बंदियों को लोहड़ी के पर्व पर शुभकामनाएं भी दी गई । जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोहड़ी के पर्व को लेकर बंदियो में बड़ा ही हर्षोल्लास के साथ पर्व को बनाने का मौका दिया है। जेल प्रशासन द्वारा सभी तरह की व्यवस्था जेल में की गई है और बंदियों द्वारा लोहड़ी के पर्व पर एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी गई । इस बीच उन्होंने आगे बताया कि जेल में निरुद्ध बन्दियो द्वारा लोहड़ी का त्यौहार बडे ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बंदियों दारा अरदास की गयी तथा पॉपकार्न, रेवड़ी ,मूंगफली, गजक बाँटकर लोहड़ी जलाकर बंदियों दुवारा नृत्य किया गया। आलोक सिंह  व जेलर ब्रिजेन्द्र सिंह द्वारा सभी बंदियों को लोहड़ी की बधाई  दी गयी। कार्यक्रम में जेलर ब्रजेन्द्र सिंह, डिप्टी जेलर अजय कुमार झा, शैलेश कुमार सिंह, संजय शाही, विजय कुमार गौतम, जेल हेड वार्डन शिवकुमार शर्मा शहीद जेल प्रशासन से जुड़े आला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...