
भास्कर समाचार सेवा
शिकोहाबाद । नगर के बस स्टेन्ड के सामने सरदार त्रिलोक सिंह की दुकान पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कल्पतरु ट्रस्ट का 15वाँ खिचडी वितरण कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल व सभी पदाधिकारीयों के साथ माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया । खिचडी वितरण सुवह आठ बजे से शुरु होकर लगभग शाम चार बजे तक निरंतर चलता रहा आने जाने वाले राहगीर व यात्रियों ने ठंड भरी सर्दी मे गरमा गरम खिचडी का भरपूर प्रसाद लिया महिलाये बुजुर्ग बच्चे खिचडी पाने के लिये कतार लगाये खिचडी ले रहे थे । खिचड़ी के साथ -साथ चाय की भी ब्यवस्था की गयी थी आने जाने वाले लोग सर्दी मे चाय के लिए भी लाइन मे लगे दिखे । टूस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कल्पतरु ट्रस्ट द्वारा खिचडी व चाय वितरण कार्यक्रम पिछले 15 वर्षो से लगातार ट्रस्ट के द्वारा लगातार किया जा रहा है । कल्पतरु महिला मण्डल की अध्यक्षा नीतू गोयल ने बताया ट्रस्ट के द्वारा पूरे वर्ष कई समाजिक कार्य किये जाते है इसी मे मकरसंक्राति के पर्व पर खिचडी व चाय वितरण कार्यक्रम किया गया है । इस अवसर पर महिला मण्डल मे शालिनी अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, सुनीता, नीता, शोभा, पियुषी, सोनिका, नीतू, सारिका, गौरी, प्रतिभा, सरला, नर्मता, पूजा कपूर । ट्रस्ट के तरुन अग्रवाल, हेमन्त सोनी, अतुल, विकास, गगन कपूर, प्रसान्त राजपूत, नवीन चंदेल, विशाल, ओम शंकर, लकी जैन, अनिल किशोर, विजय, हरजीत सिंह, अभित अग्रवाल सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे l












