
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । कडाके की ठंड से बचाव के लिए भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों और जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए। । जिसमें करीब 500 लोगों को कंबल वितरित किए गए। जिसका शुभारभ राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल विधायक अजीत पाल त्यागी ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी जिला निकाय चुनाव प्रभारी अमित बाल्मीकि ने किया । इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा करना पुण्य का काम होता है। हमें जरूरतमंदो की सदैव सेवा करनी चाहिए । यह मानवता का धर्म व कर्त्तव्य होता है। क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। इस मौके पर महामंत्री पप्पू पहलवान ज्ञानेंद्र सिंघल पूर्व प्रधान अनिल त्यागी युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा मनोज टिंकल ओमवीर शर्मा भाजपा नेत्री उषा चौधरी चुनाव संयोजक अनिल शर्मा सहित सैकंडों लोग मौजूद रहे।












