मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओ ने गंगनहर में लगाई आस्था की डूबकी

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर । मकर संक्रांति के पर्व पर दिल्ली मेरठ रोड स्थित गंगनहर पर हजारों श्रद्धालुओ ने गंगनहर में आस्था की डूबकी लगाकर पुण्य कमाया । शनिवार को मकर संक्रांति के पर्व पर गंगनहर पर श्रद्धालु सुबह चार से पहुचनें शुरू हो गए। गाजियाबाद नोएडा दिल्ली व मोदीनगर से हजारों श्रद्धालुओ ने मकर संक्रांति के पावन पर्व कडाके की ठंड मे आस्था की डूबकी लगाकर पुण्य कमाया । प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी राजेश पांडे ने बताया कि मंतर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा मे स्नान करने से पुण्य व मोक्ष की प्राप्ति होती है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गंगनहर के घाटों पर गोताखोर व नाव भी लगाई गई।

खबरें और भी हैं...