

भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद। दिलशाद एक्सटेंशन-2 में भारत सम्मान फेडरेशन दिल्ली का कार्यालय है यह फेडरेशन मकर संक्रांति के उपलक्ष में कपकपाती सर्दी को देखते हुए पड़पड़ गंज वह अन्य जगह घूम घूम कर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों महिला व पुरुष और बच्चों के लिए कंबल सूट जूते खाने की सामग्री वितरित किये।इस मोके पर भारत सम्मान फेडरेशन की दिल्ली प्रदेश व् राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारी मौजूद थे।जिनमे संजय कुमार करोतिया राष्ट्रीय अध्यक्ष’मनोज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष,डॉ एच सी गिरी राष्ट्रीय सहलाकर, मधु के चंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली, बीआर चौधरी प्रदेश सचिव,संगम भाटी सचिव दिल्ली, विकास चौहान सचिव दिल्ली,प्रियंका,चौधरी मनोज, मौजूद थे।












