पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन रवि कुमार ने किया मुरादनगर थाने का औचक निरीक्षण, मचा पुलिस कर्मीयों में हड़कंप

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । सोमवार को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन रवि कुमार की गाड़ी अचानक थाने में पहुंची । वह सीधे ऑफिस में पहुंचे । पुलिस कर्मियों ने अचानक पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन को देख हड़कंप मच गया। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन रवि कुमार ने
महिला हेल्प डेस्क,साइबर हेल्प डेस्क , थाने पर आने वाली अन्य शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत प्रतिशत निस्तारित करते हुए उनका फॉलो अप भी लेने का निर्देश दिया गया । थाना के विभिन्न रजिस्टर, अभिलेखों,मालखाने, शौचालय आदि का निरीक्षण कर थाने में निरोधात्मक कार्रवाई, अपराध रजिस्टर, बैरक व थाने की साफ-सफाई एवं अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में प्रगति/परिणाम तथा अपराधिक घटनाओं के अनावरण आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया गया

खबरें और भी हैं...