अतिक्रमणकारियों पर चला एसडीएम का डंडा

भास्कर समाचार सेवा

हाथरस/सासनी। कस्बा में एसडीएम श्रीमती अंजली गंगवार का अतिक्रमणकारियों के खिलाफ डंडा जोरों से चला। अतिक्रमणकारियों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया और उन पर जुर्माना ठोककर कार्रवाई शुरू कर दी।
बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व एसडीएम श्रीमती अंजली गंगवार ने कस्बा के ब्यापारियों के साथ बैठकर एक बैठक आहूत की थी। जिसमें सडक के किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाने पर चर्चा की गई थी। इस चर्चा में व्यापारियों ने समर्थन देते हुए एसडीएम से अतिक्रमण के दौरान पूरा सहयोग का आश्वासन दिया था। इसके बाद एसडीएम ने शहर में दो दिन पूर्व मुनादी करा दी और अतिक्रमणकारियों को सडक के किनारे से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गय। जिसमें आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। मगर मुनादी को अतिक्रमणकारियों ने हल्के में लिया और अतिक्रमण नहीं हटाए। तब एसडीएम ने जेसीबी मशीन के जरिए सडक के किनारे हो रहे अतिक्रमणों को तुडवा दिया और जो अस्थाई थे उन्हें हटवाकर रास्ता राफ करा दिया। इस दौरान बाजार में एसडीएम एवं पुलिस फोर्स को लोगों की नोंक झोंक का भी सामना करना पडा। मगर पर्याप्त फोर्स के कारण अतिक्रमणकारियों की एक नहीं चली और उन्हें अतिक्रमण का विरोध भारी पडने लगा तो वह भी भीड से एक ओर खिसक लिए। तब एसडीएम ने पूरी तसल्ली के साथ सडक और बाजार में हो रहे अतिक्रमण को हटावाया और जुर्माना भी ठोक दिया। इस दौरान तहसील प्रशासनिक अफसर एवं पुलिस अफसर तथा जवानों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...