
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। नगरपालिका सिकंदराबाद में जनाजे की नमाज पढ़ने के विरोध में हिंदूवादी संगठन व भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ एफ आई आर की मांग का ज्ञापन पालिका के लेखाकार को सौंपा।
मंगलवार की सुबह वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत शर्मा के नेतृत्व मेंव हिंदूवादी संगठन भारी संख्या में एकत्र हुए और नगर पालिका पहुंचे उन्होंने पालिका परिसर में जनाजे की नमाज पढ़ने का विरोध जताते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।लेकिन पालिका में ई ओ के पालिका में नहीं मिलने पर नारेबाजी व प्रदर्शन किया ।जिसके बाद लेखाकार मनोज शर्मा ने बताया कि ई ओ विनोद कुमार के पास खुर्जा का भी चार्ज है इसलिए वहा गए हुए है ।जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मांगों का ज्ञापन उनको सौंपा साथ ही दोबारा इस प्रकार का कार्यक्रम करने पर बड़े विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी ।प्रदर्शनकारियों में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रवि लोधी, आकाश लाला, पवन लोधी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।












