डिलीवरी के दौरान महिला की अस्पताल में हुई गंभीर हालत, महिला की मौत

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । नगर की रावली रोड पर जीतपुर कॉलोनी स्थित न्यू लाइफ अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की गंभीर हालत हो गई। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। महिला की मेरठ जाते समय रास्ते में मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया । जानकारी के अनुसार थाना निवाड़ी के गांव पूठडी निवासी सतेंद्र कश्यप की 32 वर्षीय पत्नी पूजा गर्भवती थी। उसे रावली रोड की जीतपुर कॉलोनी स्थित न्यू लाइफ अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया था। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया । लेकिन अचानक महिला के खून का रिसाव शुरू हो गया। डॉक्टर के प्रयास के बाद भी खून का रिसाव बंद नही हूआ। महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने महिला के परिजनो को मेरठ ले जाने की सलाह दी। महिला की गंभीर हालत देख परिजन सहमत हो गए। अस्पताल के डॉक्टर ने महिला को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन महिला की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। एएसपी निमिष पाटिल का कहना है कि मृतक महिला के परिजनो ने शिकायत नहीं की है। शिकायत होने पर अस्पताल के प्रबंधक व डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी । पुलिस मामले की जांच कर रही है

खबरें और भी हैं...