
विद्युत विभाग का 3 लाख का नुकसान, जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी तहरीर
भास्कर समाचार सेवा
सिकंद्राबाद। कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता ही चला जा रहा है । अज्ञात चोरों ने जेवर रोड स्थित पैठ बाजार की सामने रखे ट्रांसफार्मर से तेल व कोइल चोरी की जिससे विद्युत विभाग को लगभग तीन लाख का नुकसान कोतवाली में जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी पुलिस जांच में जुटी।
विद्युतविभाग के अवर अभियंता निजामपुर हिमांशु कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि संविदा कर्मी प्रेम पाल सिंह ने उन्हें सूचना दी कि जेवर रोड स्थित पैठ बाजार के सामने जनता धर्म कांटा के निकट 100 केवीए का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने तेल व कोइल चोरी कर ली । सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्रांसफार्मर में से तेल में कोयल गायब थी । जिनकी लागत लगभग ₹ 3 लाख रुपये थी जेई ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी की तहरीर मिली है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।












