
बंदी दे रहे हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा
परीक्षा को लेकर जेल प्रशासन ने बनाई व्यवस्था
गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, और सहारनपुर के बंदी दे रही परीक्षा
भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक जेल डासना में प्रदेश में चल रही हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा को लेकर डासना की जिला जेल में एक केंद्र बनाया गया है । केंद्र में हाई स्कूल व इंटर के परीक्षार्थी परिक्षा दे रहे हैं। गाजियाबाद के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ और बुलंदशहर के बंदी भी जेल में परीक्षा देकर अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिए प्रयासरत हैं। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला जेल गाजियाबाद में एक केंद्र हेतु कुल रजिस्टर्ड बंदियों की संख्या हाईस्कूल 23 और इंटरमीडिएट के 26 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिला जेल डासना के केंद्र पर सुबह की पाली में हाईस्कूल के 18 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमे 17 जेल में बंद बंदी हैं। तथा एक रिहा बंदी है। अन्य रिहा बंदी अनुपस्थित रहे है। जिला जेल डासना केंद्र पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला जेल डासना गाजियाबाद के अलावा मेंरठ,मुजफ्फरनगर , बुलंदशहर सहारनपुर के बंदी भी परीक्षा दे रहे हैं। दरअसल इंटरमीडिएट के कुल रजिस्टर्ड 26 में से 16 बंद बंदी है। तथा 10 रिहा हो चुके हैं।यदि रिहा बंदियों में से कोई परीक्षा देने के लिए आता है तो उसे भी सम्मिलित कराया जाएगा। परीक्षार्थियों को बाहर से आए टीचर द्वारा पेपर देकर एग्जाम को कराया जा रहा है। व्यवस्था को सुचारू रखा गया है और दोनों पालियों में बंदी परीक्षा दे रहे हैं।












