
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।श्री सिद्धिविनायक मंदिर नजीबाबाद में आज स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया l स्थापना दिवस के मुख्य जजमान
मुकेश कुमार सिंघल और नितेश कुमार सिंघल को पंडित संजय डबराल ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करा कर हवन यज्ञ कराया l
मंत्रोच्चार के साथ हुए यज्ञ में जजमान और स्थापना समारोह में आए समस्त नगर के प्रबुद्ध जनों ने यज्ञ में आहुतियां दी l
पूर्णाहुति के साथ यज के संपन्न होने पर पंडित संजय डबराल ने भगवान श्री गणेश की वंदना और आरती की l
पूजा अर्चना और यज्ञ के समस्त कार्यों से पूर्व भगवान गणपति का अभिषेक किया गया l
उपस्थित सभी भक्तों में फल और हलवे का प्रसाद भोग के उपरांत वितरित किया गया l
इस अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, संरक्षक चौधरी कुलबीर सिंह और विवेक अग्रवाल सहित डॉ. राजीव अरोड़ा, डॉक्टर एस के जोहर, लोकेश गोयल, रविंद्र चौहान संदीप तायल सहित अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे l












