
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। स्वॉट टीम व थाना ब्रह्मपुरी की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की चार गाड़ियों सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया गया।
थाना ब्रहमपुरी के प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया, स्वॉट टीम व थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने संयुक्त अभियान में नूरपुर कट लिसाड़ी रोड के पास से दिलीप कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी 224, साकेत गोल मार्केट थाना सिविल लाइन व गौरव मल्ल उर्फ अनुज मल्ल पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी कंठी पट्टी थाना बघौचघाट जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 04 कार बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि गाड़ियां की 10 प्रतिशत रकम फाइनेंस वालों को जमा कराकर गरीब लोगों के नाम पर गाडियां खरीदते है। नई गाड़ियों को ग्राहक को 3 से 4 लाख रुपये में बेच देते हैं। इन गाड़ियों के फाइनेंस के कागजात संदीप चौधरी तैयार कराता है। इससे पहले भी कई गाड़ियों के कागजात संदीप चौधरी से बनवाकर गाड़ियां बेची हैं और बैंक वाले पकड़ नहीं पाते है। जिन व्यक्तियों के नाम यह गाड़िया है, वह बाहर के रहने वाले है।
सोतीगंज में अब भी बिक रही चोरी की गाड़ियां
बाद में उन्ही गाड़ियों को हम चोरी करा लेते है, जो गाड़ियां दुबारा नहीं बिक पाती है, उन्हें हम सोतीगंज के ताहिर पुत्र नसरुद्दीन व शाहिद उर्फ सईद पुत्र शमसुद्दीन निवासी दिल्ली रोड सोतीगंज को बेच देते हैं। ये लोग सोतीगंज से कही बाहर ले जाकर इन्हें खोलकर बेच देते है।












