
भास्कर समाचार सेवा
रामपुर। आगामी महा शिवरात्रि मेले को लेकर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने शिव मंदिर परिसर और मार्गों का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को एसडीएम शाहाबाद सुनील कुमार ने कोतवाल शाहबाद अजय कुमार मिश्रा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शाहबाद शैलेंद्र सिंह के साथ शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर लक्खी बाग पर लगने वाले मेले व पूजा-अर्चना को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले व पूजा-अर्चना की सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल अजय कुमार मिश्रा व साफ सफाई की व्यवस्था के तहत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शाहबाद शैलेंद्र सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महाशिवरात्रि के अवसर पर लक्खी बाग स्थित शिव मंदिर पर लगने वाले मेले में आसपास के क्षेत्र से लगभग 5 से 7 हज़ार के बीच लोग पूजा अर्चना के आते हैं।












