शिवरात्रि पर पूजा के बाद प्रसाद वितरण

भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 2 स्थित शनि मंदिर पर शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई तथा शिवलिंग पर अर्ध्य चढ़ाया गया। बाद में प्रसाद वितरण किया गया।
पंडित संजय भारद्वाज ने महा शिवरात्रि के अवसर पर शनि मंदिर वसुंधरा सेक्टर 2 में भक्तों के लिए पूजा अर्चना की व्यवस्था की और शिवलिंग पर अर्ध्य चढ़ाने के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में श्रीमती निशा त्यागी, श्रीमती रितु शर्मा, श्रीमती लिली गुप्ता, श्रीमती सीमा शर्मा , श्रीमती गुंजन त्रिपाठी, श्रीमती शशि गुप्ता, श्रीमती सीमा सिंह, लव्य, श्रीमती बबीता मित्तल, नवीन त्यागी तथा सुशील गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...