हर्षोल्लास और उत्साह के साथ धूमधाम से निकाली गयी शिव शक्ति जागरण यात्रा

  • जागरण यात्रा में तरह तरह की मनमोहक झांकिया रहीं आकर्षण का केंद्र
  • जागरण यात्रा का जगह जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत
  • जगह जगह की गयी शिवभक्तो के लिए जलपान आदि की व्यवस्था

भास्कर ब्यूरो/संदीप पुण्ढ़ीर

हाथरस/सिकंदराराव नगर में शिव शक्ति जागरण यात्रा बडे ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ धूमधाम से निकाली गयी। जागरण यात्रा का शुभारंभ गौरी शंकर हिन्दू इन्टर कालेज स्थित गौरी शंकर मन्दिर से पूजा अर्चना के साथ हुआ। जहां से जागरण यात्रा परम्परागत मार्गो से होकर नगर भ्रमण करते हुये वापस गौरी शंकर मन्दिर पर पंहुचकर जागरण यात्रा का समापन हुआ। जागरण यात्रा में तरह तरह की मनमोहक झांकिया और बम बम भोले, हर हर महादेव की ध्वनि के साथ चारो और दूर दूर तक हर शिवभक्त के हाथ में भगवा ध्वज, झूमते नाचते गाते युवा एक बहुत ही सुन्दर वातावरण निर्मित कर रहे थे। जागरण यात्रा का जगह जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बहुत सी जगह शिवभक्तो के लिए जलपान आदि की व्यवस्था भी की गयी। शिव शक्ति जागरण यात्रा मौहल्ला गौसगंज होकर हुरमतगंज, नोरंगाबाद, नयागंज, सब्जी मंडी रोड होते हुये जीटी रोड पर पंहुची यहां से जागरण यात्रा पंत चौराहे पर पंहुचकर नगला शीशगर होकर चांदगढी, शहाबुद्दीनगंज, ब्रह्ममनपुरी से पुरानी तहसील रोड होकर दमदमा होते हुयी वापस गौरी शंकर मन्दिर पर पंहुची और यहां आकर यात्रा का समापन हो गया। जहां पंहुचकर शिवभक्तो ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु का आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...