छत्तीसगढ़ में कोरोना के 370 नए मरीज, पिछले 24 घंटे में दो की मौत, पढ़ें लेटेस्ट रिपोर्ट

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 14 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 370 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में दो मरीजों की मौत हो गई। इसमें से एक मरीज की मौत राजनांदगांव और दूसरे की रायगढ़ में हुई है। मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या 1260 है और पॉजिटिविटी दर बढ़कर 7.51 प्रतिशत हो गई है।

प्रदेश में सात अप्रैल से 13 अप्रैल तक 1259 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक 7788 सैंपलों की जिनोम सिक्वेंसिंग कराई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 41 मरीज मिले हैं। बिलासपुर में 34,गरियाबंद और दुर्ग में 29, सूरजपुर और राजनांदगांव में 26-26, सरगुजा में 23 , धमतरी में 20, कोरिया में 18, बेमेतरा में 16, कांकेर में 14, बीजापुर और महासमुंद में 13-13, बलौदा बाजार में 11, रायगढ़ में 9 मरीज बलरामपुर में 8, जांजगीर चांपा में 7, कोरबा और कबीरधाम में भी 7-7 मरीज, बालौद, जशपुर और दंतेवाड़ा से 4-4 मरीज, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 3, नारायणपुर में 2 और मुंगेली जिले में भी 2 मरीज मिले हैं।

खबरें और भी हैं...