
महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी।

हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।













