कूड़ा का समुचित प्रबन्ध ही स्वच्छता का दर्पण है – सीडीओ

भास्कर समाचार सेवा

सहारनपुर, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। उन्होने कहा कि कूड़ा का समुचित प्रबन्ध ही स्वच्छता का दर्पण है। उन्होने जन सरोकार के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम बताते हुये इस बात पर विशेष बल दिया कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन अभियान को नेतृत्व प्रदान करते हुये ग्राम पंचायत प्रधान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत निधि की अतिरिक्त कूड़ा एवं कचरा प्रबन्धन हेतु भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली धनराशि की उपलब्धता को रेखांकित करते हुये गन्दगी मुक्त गांव बनाने के लिये सुनहरा अवसर बताया। उन्होने इस बात पर विशेष बल दिया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर रूके हुये पानी की उचित निकासी तथा दृश्यमान स्वच्छता में जनपद को आकर्षक बनाते हुये स्वच्छता सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान प्राप्त करने के लिये अभिप्रेरित भी किया। उन्होने लक्ष्य के सापेक्ष काम पूर्ण न कर पाने वाली सचिवों को निर्देशित किया गया कि 08 दिन के भीतर अपना कार्य पूर्ण कर लें।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होने वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु तैयार की जा रही ग्राम पंचायत विकास योजना में स्थानीय आवश्यकतानुसार कराये जाने वाले कार्यों को वरीयता के आधार पर सम्मिलित करते हुये योजना बनाने हेतु निर्देशित किया। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना में मनरेगा अंश, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंश सहित विभिन्न मदों से मिलने वाली धनराशि को सम्मिलित किया जायेगा।
जिला मलेरिया अधिकारी शिंवाका गौड़ द्वारा संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

बैठक में समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), समस्त जिला स्वच्छता सलाहकार समेत समस्त सचिव ग्राम पंचायत उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...